ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 में भारतीय टीम का सामना गुरुवार को अफगानिस्तान से है। अफगानिस्तान ऐसी टीम है जो क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में अच्छी से अच्छी टीमों को हराने का दम रखती है। इस टीम ने इसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड को मात दी। भारत भी इस टीम को हल्के में नहीं ले सकता। मैच से पहले ही अफगानिस्तान के तूफानी बल्लेबाज ने भारत के गेंदबाजों को आगाह कर दिया है।
अफगानिस्तान के तूफानी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने सुपर-8 के मैच से पहले टीम इंडिया के गेंदबाजों को लेकर चेतावनी दी है। उनका कहना है कि वह किसी एक गेंदबाज को टारगेट नहीं करेंगे बल्कि पूरी टीम इंडिया के गेंदबाजों को अपने निशाने पर लेंगे।
