ख़बर रफ़्तार, अल्मोड़ा: दन्यां क्षेत्र में दिल दहलाने वाला एसिड अटैक का मामला सामने आया है। काम से लौट रहे व्यक्ति के गुप्तांग में अज्ञात ने एसिड डाल दिया। पीड़ित को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया है।
गंभीर हालत में उन्हें हायर सेंटर रेफर किया
अगले दिन सुबह वह घर से करीब 200 मीटर दूरी पर बेहोश हालत में मिले। स्वजन ग्रामीणों के साथ मिलकर उन्हें धौलादेवी अस्पताल ले गए। जहां उनके गुप्तांग के जले होने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्हें अल्मोड़ा बेस अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
स्वजन पीड़ित को लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले गए। जहां मरीज को भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है। लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित के पुत्र पूरन पांडे ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों के अनुसार यह एसिड अटैक है।
हालांकि कितन ज्वलनशील है इस संबंध में जांच रिपोर्ट आनी बांकि है। उन्होंने आरोपित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इधर पीड़ित की बहु नीमा पांडे ने दन्यां थाने में तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली।
ये भी पढ़ें…दिल्ली एम्स में पैसे लेते पकड़ा गया सुरक्षा गार्ड, OPD कार्ड बनाने के लिए मांगे थे 500 रुपये
You May Also Like
तरबूज-खरबूज पार्टी से गरमाई सियासत, हरीश रावत फिर चर्चा में
चारधाम यात्रा की तैयारियाँ पूरी, 30 पंजीकरण काउंटर स्थापित
More From Author
तरबूज-खरबूज पार्टी से गरमाई सियासत, हरीश रावत फिर चर्चा में
राज्यसभा में ऐतिहासिक फैसला: मनोनीत सांसद बने उपसभापति
दिल्ली एम्स में पैसे लेते पकड़ा गया सुरक्षा गार्ड, OPD कार्ड बनाने के लिए मांगे थे 500 रुपये

+ There are no comments
Add yours