गृह मंत्री का फेक वीडियो वायरल करने का मामला, देहरादून निवासी व्‍यक्ति पर केस दर्ज

ख़बर रफ़्तार, देहरादून : इंटरनेट मीडिया पर गृह मंत्री अमित शाह का फेक वीडियो प्रसारित कर समाज में वैमनस्यता फैलाने के आरोप में देहरादून की शहर कोतवाली में अर्बन पहाड़ी पेज संचालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अर्बन पहाड़ी नाम के पेज से यह वीडियो प्रसारित किया गया है। एसएसपी के निर्देश पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जांच कर कारवाई के निर्देश

बुधवार देर शाम इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित भ्रामक तथ्यों पर आधारित वीडियो प्रसारित होने का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने संज्ञान लिया। इस पर उन्होंने साइबर सेल व सोशल मीडिया मानिटरिंग सेल को अलर्ट करते हुए जांच कर कारवाई के निर्देश दिए।

यह कूटरचित वीडियो अर्बन पहाड़ी नाम के एक्स हैंडल पर प्रसारित किया जा रहा था। प्रभारी साइबर सेल देहरादून निरीक्षक मनोज मैनवाल ने शहर कोतवाली में इस मामले की तहरीर दी।

ये भी पढ़ें…अक्षय तृतीया पर सिर्फ सोना-चांदी ही नहीं, बल्कि सौभाग्य के लिए घर लाएं ये चीजें

You May Also Like

More From Author