रुड़की में सब्जी की दुकान में लगी भयंकर आग, दमकल कर्मियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, रुड़की: शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब सब्जी की दुकान में आग लग गई. समय रहते दमकल की टीम द्वारा अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो पास की दुकानों के लिए भी खतरा बन सकता था. इस घटना से दुकान में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया. गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई. वहीं आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

फायर स्टेशन रुड़की को बीती देर रात्रि सूचना मिली कि लाल कुर्ती मार्केट में एक दुकान में आग लगी हुई है. इस सूचना पर फायर स्टेशन रुड़की की फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई. घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा हाई प्रेशर वाहन से होजरील फैलाकर पंपिंग के माध्यम से कड़ी मशक्कत के बाद उक्त आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया. बताया गया है कि अगर आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो पास की दुकानों और बाजार के लिए भी ये आग खतरा बन सकती थी.

दुकान में लगी इस आग से सब्जी की दुकान में रखी सब्जियां, ट्रे, रेहड़ी, बल्लियां और अन्य सामान जलकर राख हो गये. गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है. दमकल विभाग के अधिकारी अतर सिंह राणा ने बताया कि दुकान स्वामी सरवरी निवासी लाल कुर्ती परिजनों के साथ मौके पर मौजूद थीं. उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि मौके पर व्यवस्था बनाने के लिए कोतवाली रुड़की में नियुक्त फोर्स द्वारा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है.

बताते चलें, जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, वैसे ही आग की घटनाएं बढ़ने लगी हैं. हाल ही में पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट के बाहर बनी झोपड़ियों में आग लग गई थी. वहीं रुड़की के रामनगर में एक मकान में भी आग लग गई थी. इसी के साथ रुड़की के जादूगर रोड पर स्थित एक मकान में भी आग लगने की घटना सामने आई थी.

ये भी पढ़ें:- ऋषिकेश घूमने आया दिल्ली का युवक गंगा में डूबा, तलाश में जुटी पुलिस व एसडीआरएफ की टीम

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours