दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम, सोमवार से बढ़ेगी गर्मी, बुधवार को होगी झमाझम बारिश!

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली : पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं के असर से राजधानी में मार्च के दूसरे सप्ताह में भी सुबह-शाम हल्की ठंडक बनी हुई है। आलम यह है कि रविवार को लगातार छठे दिन दिल्ली में सुबह का तापमान 10 डिग्री या इससे नीचे रहा।

मौसम विभाग की मानें तो सोमवार से तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी, लेकिन बुधवार को होने वाली वर्षा से इस पर फिर ब्रेक लग जाएगा। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर मौसम में वापस बदलाव महसूस हो सकता है।

रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 10.0 डिग्री रहा। हवा की गति भी 10 से 20 किमी प्रतिघंटा बनी हुई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में धूप भी खिली रहेगी।

कैसा रहेगा अगले 3 तीनों का मौसम?

अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रह सकता है। अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि बुधवार के बाद वर्षा के असर से दिन का तापमान एक से दो डिग्री कम हो सकता है।

दिल्ली का AQI 167 दर्ज

उधर रविवार को भी दिल्ली के अधिकांश इलाकों में हवा ”मध्यम” श्रेणी में रही। सुबह 10 बजे दिल्ली का एक्यूआइ 167 दर्ज किया गया। अभी प्रदूषण से यह राहत बरकरार रहने का पूर्वानुमान है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours