Breaking News

Sunday, May 10 2026

शर्मनाक : पिता ने नाबालिग बेटी के साथ की छेड़छाड़, पहले भी छेड़खानी के आरोप में जेल की हवा खा चुका है आरोपित

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार, लालढांग : हरिद्वार जिले श्यामपुर पुलिस ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

महिला ने पति के खिलाफ की शिकायत

समसपुर कटेबड़ निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की है। इस पर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लालढांग चौकी इंचार्ज विनय मोहन द्विवेदी के नेतृत्व में उप निरीक्षक राखी रावत, कांस्टेबल कृष्ण कुमार और मनमोहन सैनी ने खोजबीन शुरू की।

आरोपित पहले भी खा चुका है जेल की हवा

तभी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आरोपी कटेबल स्थित गजानन स्टोन क्रेशर के पास दिखाई दिया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को पकड़ कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया और वहां से जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष श्यामपुर विनोद थपलियाल ने बताया कि आरोपित युवक पहले भी छेड़खानी के आरोप में जेल की हवा खा चुका है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours

हरिद्वार में युवक की मौत, शव लेकर अमरोहा गई महिला गायब; पुलिस ने एंबुलेंस से वापस भेजी बाडी

सीएम धामी के बयान से मची हलचल, बोले – बाबा केदार की सौगंद भर्ती घोटाले की कार्रवाई नहीं रुकेगी

You May Also Like: