ऊधम सिंह नगर: देर रात पुलिस कर रही थी गश्त, देखते ही भागने लगे दो युवक; तलाशी ली तो उड़े होश

ख़बर रफ़्तार, रुद्रपुर:  नशे के लिए सड़क किनारे खड़े वाहनों के बैटरी चोरी करने वाले बिलासपुर के दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक चाकू और एक तमंचा बरामद हुआ है। बाद में पुलिस ने दोनों पर मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

रम्पुरा चौकी प्रभारी नवीन बुधानी रविवार रात पुलिस कर्मियों के साथ गश्त पर थे। इस दौरान रामपुर रोड पर दो युवक पुलिस को देख भागने लगे। यह देख पुलिस कर्मियों ने उनका पीछा कर दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से एक तमंचा और एक चाकू बरामद हुआ।

रविवार रात भी वह बैटरी चोरी करने के लिए रुद्रपुर सेल टैक्स आफिस के परिसर में पार्क सीज वाहनों की बैटरी चोरी करने के फिराक में थे। बाद में पुलिस ने दोनों पर आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। चौकी प्रभारी नवीन बुधानी ने बताया कि आकिब पर बिलासपुर में चार केस दर्ज है और शादाब पर एक मुकदमा दर्ज है।

ये भी पढ़ें…उत्तराखंड: दोस्त की गर्लफ्रेंड को प्रपोज करना पड़ा भारी, दोस्त ने युवक को उतारा मौत के घाट

You May Also Like

More From Author