खबर रफ़्तार ,रुड़की : दिल्ली रक्षा मंत्रालय की टीम ने हनीट्रैप और पैसों के लालच में फंसकर पाकिस्तानी महिला एजेंट को सेना की गोपनीय जानकारी भेजने के मामले मे रुड़की बीईजी में तैनात एक अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया है। टीम ने उसका मोबाइल कब्जे में लिया है। वहीं, सिविल लाइन्स कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम उसके मोबाइल को अपने साथ ले गई है। बताया जा रहा है कि उसके मोबाइल में टीम को कई अहम जानकारी मिली है। वहीं, आरोपी को आज पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। सोमवार की देर रात दिल्ली रक्षा मंत्रालय की एक टीम रुड़की बीईजी परिसर पहुंची और सेना के अधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद टीम ने वहां से अकाउंटेंट के पद पर तैनात इमामी खान निवासी सिकंदरपुर, बरेली को गिफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि टीम ने उसका मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की। साथ ही देर रात तक टीम ने उससे घंटों तक पूछताछ की।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ माह पूर्व उसके मोबाइल पर एक नंबर से महिला की कॉल आई थी। जिसने खुद को पकिस्तानी सेना में बड़े पद पर होना बताया था। जिसके बाद उसकी महिला से मोबाइल पर लंबी बातचीत होना शुरू हो गई। इसके बाद महिला ने पैसों का लालच देकर सेना से जुड़े कई गोपनीय दस्तावेज मांगे। पैसों के लालच में आकर उसने इंटरनेट के माध्यम से सेना से जुड़े कई दस्तावेज महिला को भेजे थे। महिला एजेंट ने इसके बाद उसके खाते में कुछ पैसे भी भेजे थे। बताया कि उसकी महिला से मोबाइल पर करीब 200 बार बातचीत हुई है।घंटों पूछताछ करने के बाद टीम आरोपी को लेकर रात में ही सिविल लाइन्स कोतवाली लेकर पहुंची। यहां बीईजी में ही अकाउंटेंट के पद पर तैनात दीपक गुप्ता की ओर से तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी देवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर इमामी खान के खिलाफ शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। उधर, रात में ही रक्षा मंत्रालय की टीम आरोपी का मोबाइल अपने साथ दिल्ली ले गई। जबकि आरोपी अभी भी बीईजी में है, जिससे सेना के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।
हनी ट्रैप पाकिस्तानी महिला एजेंट के जाल में फंसा सेना का अकाउंटेंट, रुड़की बीईजी से हुआ गिरफ्तार
You May Also Like
तपोवन में कैफे में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
April 11, 2026
72 पदों पर निकली ड्राइवर भर्ती, 17 अप्रैल से आवेदन शुरू
April 11, 2026
More From Author
तपोवन में कैफे में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
April 11, 2026
72 पदों पर निकली ड्राइवर भर्ती, 17 अप्रैल से आवेदन शुरू
April 11, 2026

+ There are no comments
Add yours