ख़बर रफ़्तार, देहरादून : पर्यटन टूर पैकेज की बुकिंग पर जीएसटी का लाभ अब उत्तराखंड को ही मिलेगा। ट्रैवल और टूर पैकेज में ईज माय ट्रिप गोवा की तर्ज पर उत्तराखंड में सिंगल विंडो सिस्टम लागू करेगा। आने वाले दो साल में इससे लगभग दो हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
- सिंगल विंडो सिस्टम को लागू करने से मिलेगा फायदा
पट्टी के मुताबिक, आने वाले दो साल में उत्तराखंड में एक हजार लोगों को टूर पैकेज और परिवहन क्षेत्र में व्यवसाय जोड़ा जाएगा। यदि स्थानीय लोगों को इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए बैंक से ऋण लेना है तो ईज माय ट्रिप गारंटी देना। इसके लिए एक अलग से फंड बनाया जाएगा।
हा, टूर पैकेज में सिंगल विंडो सिस्टम को लागू करने से प्रदेश सरकार को जीएसटी से मिलने वाला राजस्व का लाभ मिलेगा। उत्तराखंड बाहर से आने वाले पर्यटकों की अतिथि देवो भव के रूप में सत्कार करता है, लेकिन जीएसटी का लाभ कोई और लेता है।
