चंपावत जिले में 23 नवंबर से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू, केंद्र सरकार की योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

ख़बर रफ़्तार, चंपावत:  चंपावत जिले में 23 नवंबर से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू होगी। भारत सरकार की जनहित की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यात्रा निकाली जा रही है। शुक्रवार को डीएम नवनीत पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर चर्चा हुई। इसके तहत केंद्र सरकार की ओर से जिले में सात प्रचार वाहन भेजे जा रहे हैं।

ये वाहन जिले की 313 ग्राम पंचायत में जाएंगे। इसके तहत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाई जाएगी। ग्रामीण स्तर व नगरीय क्षेत्र के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। डीएम ने कहा कि जो भी नोडल अधिकारी इस अभियान में प्रत्येक ग्राम पंचायत व वार्ड के लिए बनाए गए हैं वह आगामी दो माह तक समय-समय पर उस ग्राम पंचायत में जाकर ग्रामीणों से इस संबंध में जानकारी देंगे। अधिकारी इसे गंभीरतापूर्वक लें। यहां डीएफओ आरसी कांडपाल, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एपीडी विम्मी जोशी, एसडीएम आकाश जोशी, लोहाघाट एसडीएम रिंकू बिष्ट रहे।

You May Also Like

More From Author