ख़बर रफ़्तार, जौलीग्रांट ( देहरादून): जौलीग्रांट में विस्थापित क्षेत्र अठुरवाला के वार्ड संख्या आठ में एक मकान में दीये से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। इसके बाद मकान मालिक और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। सभासद संदीप नेगी ने कहा कि उनके वार्ड में धूम सिंह बिष्ट का मकान है। जिसमें किरण देवी पत्नी सुरेंद्र राणा किराए पर रहती है। घर में रखे दीये से आग लगने के कारण बेडरूम में रखा सारा सामान जल गया।
