ख़बर रफ़्तार, गोपेश्वर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की माता जी के साथ ही धर्मपत्नी गीता धामी, पुत्र दिवाकर धामी छोटे पुत्र धर्मेंद्र धामी बहिन सहित भानजे राहुल नेगी ने सोमवार को श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की। सीएम के परिवार के दौरे को देखते हुए सुरक्षा भी कड़ी रही।
दोपहर बाद मुख्यमंत्री के स्वजन श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे मंदिर कार्यालय में अल्प विश्राम के बाद श्री बद्रीनाथ मंदिर दर्शन को पहुंचे उन्होंने वेद पाठ पूजा संपन्न करवाने के साथ ही सबके कल्याण की कामना की।
फूल मालाओं से किया गया स्वागत
