खबर रफ़्तार, नैनीताल: दिल्ली के शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को ईडी के गिरफ्तार किए जाने को लेकर पार्टी कार्यकर्ता भड़क गए हैं। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर गिरफ्तारी पर आक्रोश प्रकट किया।
आरोप लगाया कि देश के तमाम जांच एजेंसियां सत्ताधारी पार्टी के इशारों पर कार्य कर रही हैं, जो व्यक्ति सरकार के विरुद्ध आवाज उठा रहा है। चुप कराने के लिए एजेंसियों का डर दिखाया जा रहा है। बीते गुरुवार को प्रदेश संगठन सचिव हेम आर्य के नेतृत्व में आप कार्यकर्ता मल्लीताल पंत पार्क के समीप एकत्रित हुए। जहां उन्होंने भाजपा सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
-
ईडी के सरकार के इशारों पर कार्य करने का आरोप
हेम ने आरोप लगाया कि ईडी सरकार के इशारों पर कार्य कर रही है। दिल्ली में सांसद संजय सिंह को षड्यंत्र के तहत फंसा कर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने सरकार पर लोकतंत्र में लोगों की आवाज दबाने का आरोप लगाया।
-
प्रदर्शन करने वालों में रहे शामिल
प्रदर्शन करने वालों में नगर अध्यक्ष भुवन आर्य, नगर महामंत्री प्रमोद सचदेवा, नफीस अहमद, शबाना परवीन, विद्या देवी, अजय कुमार, तरुण कुमार, आकाश कुमार, मोहित कुमार, पूजा बिष्ट, अंकित आर्य, शोभित पवार, अंजुम खान, समीर आदि थे।
-
दिल्ली शराब घोटाले में आप नेता को किया गया गिरफ्तार
गौरतलब है कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार (चार अक्टूबर) को लंबी पूछताछ के बाद राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। रिमांड में लेने के लिए ईडी बीते गुरुवार को आप नेता को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया।
बता दें कि संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में अब तक 14 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है। संजय सिंह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विश्वासपात्र हैं। इसलिए उनकी गिरफ्तारी से अब आम आदमी पार्टी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

+ There are no comments
Add yours