बागेश्वर उपचुनाव में कांटे की टक्कर, चौथे राउंड में भाजपा को 476 वोटों की बढ़त

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार, बागेश्वर:  उप चुनाव के लिए बीते पांच सितंबर को मतदान हुआ था। जिसमें 55.44 प्रतिशत मतदान हुआ। आज मैदान में उतरे पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। दोपहर 12 बजे तक चुनाव परिणाम घोषित होने की उम्मीद है।

चौथे राउंड में भाजपा 476 मतों से आगे

बीजेपी       पार्वती दास          10099
कांग्रेस       बसंत कुमार         9623
यूकेडी         अर्जुन देव              256
एसपी          भगवत प्रसाद        197
यूपीपी         भागवत कोहली      87
नोटा                                    400

भाजपा 476 मतों से आगे

भाजपा कांग्रेस में कांटे की टक्कर

तीसरे राउंड में भाजपा को एक वोट की बढ़त मिली है।

बीजेपी       पार्वती दास          6774
कांग्रेस       बसंत कुमार         6773
यूकेडी         अर्जुन देव          172
एसपी          भगवत प्रसाद        130
यूपीपी         भागवत कोहली       57
नोटा                                    241
तीसरे चरण की मतगणना जारी
बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में दो चरणों की मतगणना हो चुकी है। अभी 12 चरणों की मतगणना बाकी है। दो चरणों में हुई मतगणना में कांग्रेस को बढ़त मिली है। तीसरे चरण की मतगणना शुरू हो गई है।

दूसरे राउंड में भी कांग्रेस को बढ़

बीजेपी       पार्वती दास          4359
कांग्रेस       बसंत कुमार         4554
यूकेडी         अर्जुन देव          106
एसपी          भगवत प्रसाद        72
यूपीपी         भागवत कोहली       28
नोटा                                     155

कांग्रेस के बसंत कुमार को मिली 195  की बढ़त

पहले चरण में कांग्रेस को बढ़त

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में मतगणना जारी है। पहले चरण में कांग्रेस को बढ़त मिली है। कांग्रेस के बसंत कुमार 754 वोटों से आगे हैं।
बीजेपी       पार्वती दास          2191
कांग्रेस       बसंत कुमार         2945
यूकेडी         अर्जुन देव           52
एसपी          भगवत प्रसाद        27
यूपीपी         भागवत कोहली    10
कांग्रेस ने बसंत कुमार पर खेला है दांव
आम आदमी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए बसंत कुमार को कांग्रेस ने बागेश्वर उपचुनाव में अपना प्रत्याशी उतारा है।अब देखना ये है कि क्या आज कांग्रेस का बसंत कुमार पर खेला दांव सही साबित हो पाएगा।
पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा प्रत्यशी आगे
बागेश्व उपचुनाव के पहले रुझान सामने आए हैं। पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास आगे चल रही हैं।
शुरुआत में पोस्टल मतों की हो रही गिनती
  • कुल मतदाता 118264
  • महिला मतदाता 58188
  • पुरुष मतदाता 60076
  • मतदान कुल 65570
  • महिला 37170
  • पुरुष 28400
  • कुल महिला मत प्रतिशत 63.88
  • कुल पुरुष मत प्रतिशत 47.27
मतगणना शुरू
बागेश्वर उपचुनाव की  मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। डिग्री कॉलेज में 14 चरणों में मतगणना होगी। इसके लिए 130 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। दोपहर 12 बजे तक चुनाव परिणाम घोषित होने की उम्मीद है
ये प्रत्याशी चुनाव मैदान में 
भाजपा की पार्वती दास, कांग्रेस के बसंत कुमार, सपा के भगवती प्रसाद उक्रांद के अर्जुन कुमार देव और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के भगवत कोहली।

55.44 प्रतिशत मतदान हुआ

बागेश्वर उप चुनाव के लिए बीते पांच सितंबर को मतदान हुआ था। जिसमें 55.44 प्रतिशत मतदान हुआ। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बागेश्वर विधानसभा सीट पर 60.68 प्रतिशत मतदान हुआ था।

बागेश्वर उपचुनाव में कांटे की टक्कर, चौथे राउंड में भाजपा को 476 वोटों की बढ़त

बागेश्वर विधानसभा उप चुनाव का परिणाम आज शुक्रवार को आएगा। मतगणना सुबह आठ बजे से डिग्री कॉलेज में 14 चरणों में शुरू हो गई है। इसके लिए 130 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। दोपहर 12 बजे तक चुनाव परिणाम घोषित होने की उम्मीद है।

इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास, कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार, यूकेडी के अर्जुन कुमार देव, सपा के भगवती प्रसाद और उपपा के भगवत कोहली की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। चार टेबल रिजर्व में लगाई हैं।

पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस (मतदान कार्मिक मतदान) के लिए 9-9 टेबल लगाई गई हैं। मतगणना स्थल पर 18 मतगणना सुपरवाइजर, 19 मतगणना सहायक, 23 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे। पोस्टल बैलेट की मतगणना के लिए 47, ईटीबीपीएस गणना के लिए 23 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। सामान्य प्रेक्षक राजेश कुमार की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को मतगणना कार्मिकों और ऑब्जर्वर का दूसरा रेंडमाइजेशन किया गया।

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours