पंखे के नीचे सोने को लेकर कलयुगी पिता ने चाकू मारकर कर दी बेटे की हत्या

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार, नानकमत्ता : बीती रात्रि कलयुगी पिता ने अपने बेटे को चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात को बरामदे में पंखे के नीचे सोने को लेकर पिता सलविंदर सिंह उर्फ छिंदा पुत्र जागीर सिंह का बेटा दलजीत सिंह का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि नाराज पिता सलविंदर सिंह ने अपने बेटे दलजीत सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी।

 

इस घटना से पूरे घर में मातम छा गया। मृतक अपने पीछे पत्नी एक पुत्री एक पुत्र को रोता बिलखता छोड़ गया। मृतक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में सेवादार था। जानकारी के मुताबिक मृतक दलजीत सिंह मूलरूप से लालपुर सितारगंज का निवासी था। हाल ही में गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की सराय में रहकर गुरुद्वारा साहिब के लंगर हॉल में लंगर की सेवा कर रहा था। मृतक का छोटा भाई गुरजीत सिंह मोटर साइकिल की दुकान चलाता है। मृतक की मां, सतनाम कौर, पत्नी रमन कौर पुत्री सीरत कौर पुत्र युवी सिंह का रो रो के बुरा हाल है।

अपने बेटे की चाकू मारकर हत्या करने वाला सलविंदर सिंह उर्फ छिंदा नशे का आदि बताया है। पिता और पुत्र में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। सूचना पर थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव उप निरीक्षक संजय कुमार अपनी पूरी टीम के साथ घटनास्थल में पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इधर पुलिस ने कमरे को सीज कर मामले की जांच में जुट गई है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours