ख़बर रफ़्तार ,देहरादून :छात्रों का इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ झगड़ा सड़क पर आ गया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई तो एक ने दूसरे छात्र को चाकू घोंप दिया। गंभीर हालत में छात्र को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने चार छात्रों को पकड़ा है। इनमें से दो नाबालिग हैं। बालिग छात्रों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
घटना पटेलनगर थाना क्षेत्र की है। एसएसआई मोहन सिंह ने बताया कि एसजीआरआर में पढ़ने वाले शाहवेज, नजर अब्बास व एक नाबालिग, जीआरडी में पढ़ने वाला एक नाबालिग और हिल्टन स्कूल में पढ़ने वाला छात्र मोहम्मद कैफ आपस में दोस्त हैं। पांचों के बीच इंस्टाग्राम पर किसी बाद को लेकर विवाद हो गया था। बीते बृहस्पतिवार को मोहम्मद कैफ अपने दोस्त को लेने के लिए शिमला बाईपास गया हुआ था। इसी दौरान दो बाइकों पर शाहवेज, नजर अब्बास व दो नाबालिग भी पहुंच गए
