ख़बर रफ़्तार ,टिहरी: टिहरी जनपद में कमांद के समीप सांकरी के पास एक मारुति कार सड़क में पलटने से दुर्घनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक बालक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। बताया गया कि वाहन नेरी से बेलगांव बरात में जा रहा था। वाहन में कुल 7 लोग सवार थे। घायलों को बौराड़ी चिकित्सालय लाया जा रहा है।
टिहरी में बरात में जा रही मारुति कार पलटने से दुर्घनाग्रस्त,एक की मौत,छह लोग घायल
