खबर रफ़्तार, देहरादून: उत्तराखंड की 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार चार सितंबर को दिया जाएगा। मंत्री रेखा आर्य ने इस बारे में जानकारी दी।
प्रदेश के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन किया गया है। पुरस्कार वितरण चार सितंबर को किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए इस साल प्रदेश भर से कुल मिलाकर 13 महिलाओं का चयन किया गया है। इसके अलावा 33 महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का पुरस्कार दिया जाएगा।
+ There are no comments
Add yours