बांदा। रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने जा रही महिलाओं से भरी नाव यमुना नदी के बीच धारा में पलट गई। इसमें 32 लोग लापता बताए जा रहे हैं। 15 लोग तैरकर बाहर आ गए वहीं तीन शव बरामद हुए हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3:00 बजे मर्का थाना क्षेत्र के कस्बे से फतेहपुर के असोथर जा रही नाव यमुना के बीच धार में पहुंची तो पतवार टूट गई इससे नाव डगमगाने लगी इसी बीच कई यात्री नाव से कूद पड़े। जिससे नाव पलट कर नदी में डूब गई। नाव में करीब 50 यात्री सवार थे।
यमुना में नाव डूबी 32 लापता, 3 शव मिले

+ There are no comments
Add yours