ख़बर रफ़्तार, लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बड़ी वारदात हुई है। कोर्ट परिसर में सोमवार सुबह आपसी विवाद में वकील ने अपने चचेरे भाई को गोली मार दी, जिससे चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लखीमपुर खीरी में सोमवार की सुबह कचहरी परिसर में गोली चलने से दहशत फैल गई। आपसी विवाद के दौरान एक वकील ने अपने चचेरे भाई को गोली मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों के बीच पहले जमकर हाथापाई हुई, उस वक्त वहां मौजूद वकीलों ने मामला शांत करा दिया, लेकिन कुछ मिनट के बाद फिर से दोनों के बीच विवाद होने लगा। इस दौरान वकील विराट राज ने अपने चचेरे भाई जितेंद्र राज को गोली मार दी। सीने में गोली लगने से जितेंद्र तख्त पर गिर पड़े।

+ There are no comments
Add yours