
खबर रफ़्तार,बलरामपुर: सीएम योगी आदित्यनाथ ने देवीपाटन मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद चना… गुड़ और रोटियां खिलाकर गोसेवा की। श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की। इस दौरान मंच से सीएम ने एक बार फिर दंगाइयों को खुले शब्दों में चेतावनी दी। आगे पढ़ें पूरा अपडेट…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलरामपुर के दौरे पर हैं। यहां पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी में अराजकता और दंगा करने वालों को जहन्नुम का टिकट दूंगा। गजवा-ए-हिंद की कल्पना पर नरक का टिकट मिलेगा। भारत में उन महान आत्माओं के आदर्श चलेंगे, जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना बलिदान दिया।
826 करोड़ की 124 परियोजनाओं की दी सौगात
मंदिर से निकलने के बाद सीएम धूधुलपुर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने सरकारी योजनाओं पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके साथ ही 826 करोड़ की 124 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का उद्घाटन किया। 2047 में विकसित भारत के लिए आम लोगों से सुझाव भी मांगे।

+ There are no comments
Add yours