केदारनाथ यात्रा में महिलाओं की भी रही अहम भूमिका, महिला समूहों ने किया 70 लाख रुपये का कारोबार

ख़बर रफ़्तार, रुद्रप्रयाग:  श्री केदारनाथ धाम यात्रा में स्वयं सहायता महिला समूहों की आय के साथ आर्थिकी भी मजबूत हुई। समूहों से जुड़ी रुद्रप्रयाग जिले की पांच सौ महिलाओं ने प्रसाद बनाकर कर 70 लाख से अधिक का कारोबार किया। इसमें अकेले चौलाई के प्रसाद से लगभग 65 लाख रुपये का व्यवसाय हुआ।

हर्बल धूप, चूरमा, बेलपत्री, शहद, जूट एवं रेशम के बैग आदि से पांच लाख रुपये की कमाई समूहों ने की है। वहीं, जनपद के काश्तकारों से 70 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से करीब 500 क्विंटल चौलाई की खरीद की गई, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिला है।

You May Also Like

More From Author