महिला की हत्या: प्रेमी ने घर में घुसकर बेरहमी से की हत्या, तलाश में जुटी पुलिस

ख़बर रफ़्तार, पीलीभीत : पीलीभीत के माधोटांडा थाना क्षेत्र में पुरैना गांव निवासी महिला की हत्या कर दी गई। खून से लथपथ उसका शव घर के अंदर पड़ा मिला। हत्या का आरोप महिला के प्रेमी पर लगा है, जो घटना के बाद मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र में रविवार को महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। प्रेमी युवक ने बांके से प्रहार कर महिला को मार डाला। इसके बाद मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।

जानकारी के मुताबिक माधोटांडा क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी मंजीत कौर (44 वर्ष) घर में अकेली रहती थी। उसके पति सुवेग सिंह की मौत हो चुकी है।मंजीत के चार बच्चे हैं। इनमें तीन पुत्र और एक पुत्री है। पुत्री की शादी हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि मंजीज के दो पुत्र काम के सिलसिले में कानपुर में रहते हैं, जबकि छोटा पुत्र अपनी बहन के साथ पंजाब में उसकी ससुराल में रहता है।
बांके से सिर पर किया प्रहार 
पति की मौत के बाद तीन साल पूर्व मंजीत के संपर्क में क्षेत्र के नलडेंगा निवासी मुकेश आया था। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब आठ बजे मुकेश मंजीत के घर पहुंचा। उसने बांके (धारदार हथियार) से मंजीत के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
lover brutally murdered a woman in Pilibhit
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ प्रतीक दहिया, थाना प्रभारी अशोक पाल सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश में पुलिस टीमों को लगा दिया गया है।

You May Also Like

More From Author