ख़बर रफ़्तार, पीलीभीत : पीलीभीत के माधोटांडा थाना क्षेत्र में पुरैना गांव निवासी महिला की हत्या कर दी गई। खून से लथपथ उसका शव घर के अंदर पड़ा मिला। हत्या का आरोप महिला के प्रेमी पर लगा है, जो घटना के बाद मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र में रविवार को महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। प्रेमी युवक ने बांके से प्रहार कर महिला को मार डाला। इसके बाद मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।
जानकारी के मुताबिक माधोटांडा क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी मंजीत कौर (44 वर्ष) घर में अकेली रहती थी। उसके पति सुवेग सिंह की मौत हो चुकी है।मंजीत के चार बच्चे हैं। इनमें तीन पुत्र और एक पुत्री है। पुत्री की शादी हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि मंजीज के दो पुत्र काम के सिलसिले में कानपुर में रहते हैं, जबकि छोटा पुत्र अपनी बहन के साथ पंजाब में उसकी ससुराल में रहता है।


+ There are no comments
Add yours