पांच अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे उपराष्ट्रपति धनखड़, मसूरी में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

ख़बर रफ़्तार, जौलीग्रांट: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पांच अप्रैल को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने देहरादून आएंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को दून एयरपोर्ट प्रशासन, तहसील प्रशासन और सुरक्षा अधिकारियों की बैठक हुई।

उपराष्ट्रपति सुबह करीब दस बजे दिल्ली से विशेष विमान से जौलीग्रांट पहुंचेंगे। मसूरी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह शाम को लौट जाएंगे।

ये भी पढ़ें…केदारनाथ धाम: क्यूआर कोड से होगी यात्रा में उत्पादों की बिक्री, बदरीनाथ धाम में किया जाएगा लागू

You May Also Like

More From Author