
ख़बर रफ़्तार, देहरादून: खटीमा के आसपस के आठ गांवों के 17 हजार 685 की आबादी को अब शहरी सुख सुविधाएं मिलेंगी। धामी कैबिनेट ने नगर पालिका खटीमा के सीमा विस्तार पर मुहर लगा दी है।
इसके तहत खटीमा नगर पालिका में ग्राम उमरूखुर्द आंशिक, ऊंचीमहुवट आंशिक, नौगवाठग्गु आंशिक, भुडाई आंशिक, भूडमहोलिया, मुंडेली, गौसीकुआं आंशिक, नदन्ना आंशिक शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें…उत्तराखंड: पेयजल योजनाओं अब ग्रामीण ही करेंगे संचालन, रख रखाव नियमावली 2024 को मंजूरी
इस क्षेत्र का कुल क्षेत्रफल 863.1943 हेक्टेयर व जनसंख्या 17,685 है। यहां के निवासियों को प्रकाश, सीवर लाइन, पक्की नाली, सड़कें, साफ सफाई, संपर्क मार्ग, शौचालयों की समुचित सुविधा मिलेगी। वहीं, चंपावत की तहसील पाटी को नगर पंचायत बनने से यहां के लोगों को भी शहरी सुख-सुविधाएं मिलेंगी।
+ There are no comments
Add yours