ख़बर रफ़्तार, देहरादून: राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने पहली और दूसरी कक्षा का जो नया पाठ्यक्रम तैयार किया था उसे नेशनल काउंसिल आफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) ने मंजूरी दे दी है।
एनसीईआरटी ने किताबों में किया बदलाव
नेशनल काउंसिल आफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) ने हिंदी, अंग्रेजी और गणित विषय की किताबों में यह बदलाव किया है। राज्य में स्टेट काउंसिल आफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) ने निदेशक बंदना गर्ब्याल के नेतृत्व में पाठ्यचर्या के माध्यम से इन दोनों प्रारंभिक कक्षाओं के विषयों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप परिवर्तित और आवश्यक अध्यायों को शामिल किया है।
करीब आठ महीने तक पाठ्यचर्या पर विशेषज्ञों की टीम ने अध्ययन किया और आमजन के सुझाव भी लिए। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि प्रदेशभर के समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों को इस बारे में निर्देशित किया गया है। ताकि सत्र प्रारंभ होने पर छात्रों को नई पुस्तकों की कमी न हो।
ये भी पढ़ें…‘शराब घोटाला झूठ का पुलिंदा, ED के पास नहीं कोई पुख्ता सबूत…’,कैबिनेट मंत्री आतिशी बोलीं- हमें चुप कराने के लिए हो रही छापेमारी

