उत्तराखंड: आसन वेटलैंड पहुंचे पांच हजार प्रवासी परिंदे, पर्यटकों को अठखेलियां कर रहीं आकर्षित

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार, विकासनगर:  देश के पहले कंजर्वेशन रिजर्व व उत्तराखंड के प्रथम रामसर साइट आसन वेटलैंड में प्रवासी परिंदों की संख्या पांच हजार के करीब हो गई है। जिनकी विधिवत गणना पक्षी विशेषज्ञों द्वारा जनवरी में की जाएगी। प्रवासी परिंदों की अठखेलियां देखने को पर्यटकों के उमड़ने से जीएमवीएन रिसॉर्ट की आय भी बढ़ रही है।

आसन वेटलैंड में अक्टूबर में प्रवासी परिंदों की आमद शुरू हो जाती है, जैसे-जैसे ठंड बढ़ती है, वैसे ही परिंदों की संख्या में भी इजाफा होता है। अप्रैल प्रथम सप्ताह तक सभी प्रवासी परिंदे अपने मूल स्थान को लौट जाते हैं। हर बार की तरह इस बार भी सबसे पहले सुर्खाब ही आसन नमभूमि में पहुंचे, जिनकी संख्या सबसे अधिक दिखाई दे रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours