Uttarakhand: महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.0 रही तीव्रता

खबर रफ़्तार, चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत में शुक्रवार देर शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए। जनपद में फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

जिला आपदा परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार सायं 07:52 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.0 मापी गई जबकि गहराई 20 किमी थी। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र नेपाल था। जिले में फिलहाल किसी प्रकार की अप्रिय सूचना नहीं है। जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने समस्त आईआरएस अधिकारियों एवं तहसीलों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी अप्रिय स्थिति में जिला आपदा परिचालन केंद्र को अवगत कराएं।

You May Also Like

More From Author