ख़बर रफ़्तार, देहरादून: उत्तराखंड पुलिस की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। प्रदेशभर में नशे के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान यह कार्रवाई की गई।
उत्तराखंड पुलिस की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने एक बार फिर नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई की है। एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई की गई है। एएनटीएफ और थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लगभग 123 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग 36 लाख रुपये बताई जा रही है।

+ There are no comments
Add yours