ख़बर रफ़्तार, ऋषिकेश: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी एक बार फिर एम्स में भर्ती हुई हैं। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी मिलने पहुंचे। उन्होंने इस दौरान उनके स्वास्थ्य का हाल जाना।
उन्होंने एम्स के चिकित्सकों की टीम के साथ विचार विमर्श किया। इससे पहले सावित्री देवी 15 मई को एम्स में एडमिट हुई थी। फिलहाल चिकित्सकों की टीम उनकी जांच कर रही है। योगी आदित्यनाथ का मूल गांव यमकेश्वर विकासखंड का पंचूर गांव है, जो ऋषिकेश से डेढ़ दो घंटे की दूरी पर है।
+ There are no comments
Add yours