ख़बर रफ़्तार, झांसी : जिले में बेमौसम बारिश से फसल बर्बाद होने के बाद एक किसान परिवार में दुखद घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, 50 वर्षीय मुन्नी देवी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि फसल खराब होने से आर्थिक तंगी बढ़ गई थी और परिवार में चल रहे इलाज के खर्च को लेकर वह काफी चिंतित थी।
परिजनों में मचा कोहराम
यह पूरा मामला जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र का है। जहां दिगारा गांव की 50 वर्षीय मुन्नी देवी ने बेमौसम बारिश से फसल बर्बाद होने बाद जहर खा लिया। जिससे उनकी तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे आनन फानन में मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों का बयान लिया और शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने बताया कि बीते 2 दिनों से हो रही बारिश के कारण उनकी लगभग 90 प्रतिशत गेहूं की फसल खराब हो गई थी। जिसे देख मुन्नी देवी सदमे में आ गईं और खेत पर ही जहर खा लिया। फिलहाल पूरे मामले की जांच चल रही है।

+ There are no comments
Add yours