बांग्लादेश में दो ट्रेनें आपस में टकराईं, 15 लोगों की मौत; कई घायल

ख़बर रफ़्तार, ढाका : बांग्लादेश में सोमवार को दो ट्रेनें आपस में टकरा गईं, जिससे 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई अन्य घायल हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा शाम को सवा चार बजे के करीब हुआ, जब राजधानी ढाका से लगभग 80 किलोमीटर (50 मील) दूर भैरब में पैसेंजर ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई

बांग्लादेश में दो ट्रेनें आपस में टकराईं, 15 लोगों की मौत; कई घायल

  • किशोरगढ़ से ढाका जा रही थी ट्रेन

ट्रेन किशोरगढ़ से ढाका जा रही थी। स्थानीय पुलिस अधिकारी सिराजुल इस्लाम ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि बचाव अभियान जारी है।

बांग्लादेश में दो ट्रेनें आपस में टकराईं, 15 लोगों की मौत; कई घायल

  • कई लोग डिब्बों के अंदर फंसे

द डेली स्टार वेबसाइट के मुताबिक, मरने वालों की संख्या 15 हो गई है। हालांकि, न्यूज एजेंसी पीटीआई ने 13 लोगों की मौत की पुष्टि की है। कई लोग अभी भी क्षतिग्रस्त डिब्बों के अंदर फंसे हुए हैं। ‘द डेली स्टार’ ने एक रेलवे अधिकारी के हवाले से बताया कि भैरब में पैसेंजर ट्रेन से टकराने वाली मालगाड़ी ने सिग्नल की अनदेखी की थी।

बांग्लादेश में दो ट्रेनें आपस में टकराईं, 15 लोगों की मौत; कई घायल

You May Also Like

More From Author