खबर रफ्तार, उत्तरकाशी : अपनी वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन करते हुए उत्तरकाशी के राजकीय इंटर कॉलेज गेंवला ब्रहमखाल के दो छात्रों ने स्मार्ट सेफ्टी डिवाइस तैयार की। जो ड्राइविंग के दौरान नींद आने पर चालक को सतर्क करती है और शराब पीकर गाड़ी चलाने से रोकती है।
राजकीय इंटर कॉलेज गेंवला ब्रहमखाल स्कूल के दो छात्रों ने आधुनिक तकनीक का उपयोग कर शराब पीकर गाड़ी चलाने पर अकुंश लगाने , ड्राइविंग के दौरान नींद आने से रोकने वाली डिवाइस बनाई है। राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्षेत्रीय जिज्ञासा 2025-26 प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा प्रिया नेगी और अखिल राणा ने अपने मॉडल प्रस्तुत कर क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सैमसंग और अगस्त्य इंटरनेशनल फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय के इन दो छात्रों ने जीवन रक्षक मॉडल्स पेश किए। इन छात्रों ने आधुनिक तकनीक का उपयोग कर ऐसे डिवाइस तैयार किए जो सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।
वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन करते हुए छात्रों ने डिवाइस तैयार किया
यह सेंसर आधारित सिस्टम शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर अंकुश लगाता है। यदि चालक ने शराब का सेवन किया है, तो यह डिवाइस वाहन के इंजन को स्टार्ट होने से रोक देता है या चलते वाहन को सुरक्षित रूप से बंद कर देता है। विद्यालय के सहायक अध्यापक धनवीर शाह के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा की दिशा में अपनी वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन करते हुए छात्रों ने डिवाइस तैयार किए।

+ There are no comments
Add yours