खबर रफ्तार, दिल्ली: बाहरी जिला पुलिस ने सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश किया किया है। पैसों के लालच में तीन लोगों की जहर देकर हत्या की गई है। तांत्रिक कमरुद्दीन उर्फ बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बाहरी जिला पुलिस ने पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में मिले तीन शवों के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह सुनियोजित साजिश थी, जिसमें पैसों के लिए तीन लोगों को जहर देकर हत्या की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमरुद्दीन उर्फ बाबा, निवासी फिरोजाबाद (उ.प्र.) के रूप में हुई है। वह लोनी और फिरोजाबाद में तांत्रिक केंद्र संचालित कर रहा था।

+ There are no comments
Add yours