खबर रफ़्तार, बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया में एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने के बावजूद उसके विरुद्ध कार्रवाई न करने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को एक न्यूज एजेंसी को बताया कि नरही थाना क्षेत्र के कोरंटाडीह पुलिस चौकी के प्रभारी गणेश पांडेय, हेड कांस्टेबल गणपत राम और कांस्टेबल प्रवीण कुमार को जांच के बाद बुधवार को निलंबित कर दिया गया।
कर्तव्य में लापरवाही: शराब तस्करी मामले में तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

+ There are no comments
Add yours