परिवार के 3 लोगों ने खाया जहर, मां-बेटे की मौत, पिता की हालत गंभीर

खबर रफ्तार, लखनऊ : राजधानी लखनऊ के बंथरा थाने में एक परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। मां-बेटे की मौत हो गई व पिता की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर के बंथरा इलाके में बीती रात को एक ही परिवार के पति, पत्नी और बेटे ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसमें मां और बेटे की मौत हो गई। वहीं पर पति का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर मिले सुसाइड नोट पर लिखा कि हम लोग सुसाइड कर रहे हैं इसमें कोई भी दोषी नहीं है।

बंथरा के नींव निवासी रूप नारायण (55) उनकी पत्नी तारावती (52) बेटा संदीप (30) व छोटा बेटा कुलदीप (25) सभी चाय समोसा का होटल एवं पान की दुकान रखकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे।

बृहस्पतिवार रात को रूपनारायण और उनका बेटा संदीप होटल से घर आए। वहीं, पर छोटा बेटा खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार की सुबह 4:00 बजे रूप नारायण उल्टी कर रहे थे और जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। पिता की आवाज सुनकर कुलदीप की नींद खुल गई।

कुलदीप ने देखा मौके पर मां तारावती और भाई संदीप की मौत हो गई है। पिता रूपनारायण की हालत अधिक खराब होने से प्रसाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां पर रूपनारायण का इलाज चल रहा है। बंथरा थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह ने बताया कि तीन लोगों ने आत्महत्या क्योंकि इसकी जांच की जा रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours