दिल्ली में पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी, 3 लाख नए वोटर्स बने

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली:  दिल्ली में इस बार पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले मतदाताओं की संख्या 2.72 प्रतिशत बढ़ी है। खास बात यह है कि पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा बढ़ी है। इसलिए इस लोकसभा चुनाव में दिल्ली में महिला मतदाताओं की भागीदारी अधिक होगी।

इन बढ़े हुए मतदाताओं में 73.25 प्रतिशत महिलाएं हैं। इस वजह से पिछले लोकसभा के मुकाबले इस बार महिला मतदाताओं की संख्या दो लाख 86 हजार से ज्यादा हो गई है। इसलिए इस चुनाव में महिला मतदाताओं की भागीदारी अहम होगी।

पश्चिमी दिल्ली में सबसे ज्यादा मतदाता

मतदाताओं की संख्या के मामले में इस बार पश्चिमी दिल्ली सबसे बड़ा संसदीय क्षेत्र है। इस क्षेत्र में ही सबसे अधिक 46.67 प्रतिशत महिला मतदाता हैं। इस बार नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या सबसे कम है। पिछली बार उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में मतदाता ज्यादा थे और चांदनी चौक क्षेत्र में मतदाता सबसे कम थे। इस बार परिस्थितियां बदल गई है।

दिल्ली में मतदाताओं की संख्या

चुनाव वर्ष कुल मतदाता पुरुष महिला अन्य
वर्ष 2024 1,47,18,119 79,86,572 67,30,371 1176
वर्ष 2019 1,43,27,649 78,82,633 64,44,347 669
अंतर 3,90,470 1,03,939 2,86,024 507

दिल्ली के सातों संसदीय सीटों पर मौजूदा समय में मतदाताओं की संख्या

संसदीय क्षेत्र कुल मतदाता
चांदनी चौक 16,09,730
उत्तर पूर्वी 23,81,442
पूर्वी दिल्ली 20,62,423
नई दिल्ली 14,81,338
उत्तर पश्चिमी 24,72,910
पश्चिमी दिल्ली 24,88,831
दक्षिणी दिल्ली 22,21,445

वर्ष 2019 के चुनाव में दिल्ली की सातों सीटों पर मतदाताओं की संख्या

संसदीय क्षेत्र कुल मतदाता
चांदनी चौक 15,62,283
उत्तर पूर्वी 22,90,492
पूर्वी दिल्ली 20,39,302
नई दिल्ली 16,17,470
उत्तर पश्चिमी 23,78,995
पश्चिमी दिल्ली 23,71,644
दक्षिणी दिल्ली 20,67,463

ये भी पढ़ें…उत्तराखंड में 10 वर्ष तक तदर्थ व संविदा कर्मी के रूप में सेवा देने वाले कर्मचारी होंगे पक्‍के, सीएम धामी कैबिनेट ने दी मंजूरी

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours