
खबर रफ़्तार, बाराबंकी: बाराबंकी में ट्रक ने ई-रिक्शा को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में किशोरी सहित दो की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। ये सभी लोग शादी समारोह से घर लौट रहे थे।
यूपी के बाराबंकी में शुक्रवार रात करीब 12.30 बजे लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में किशोरी समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर टोल प्लाजा के आगे मेडवा गांव के पास हुआ। मृतकों की पहचान गुड़िया और रेशमी के रूप में हुई है। घायलों में एक महिला, उसके दो मासूम बच्चे, दो किशोरियां और अन्य लोग शामिल हैं। इनमें से दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। बताया गया कि सभी लोग सफदरगंज क्षेत्र के उधौली गांव में शादी समारोह में गए थे। देर रात वहां से लौट रहे थे। वह लोग असंदरा थाना क्षेत्र के अपने गांव चंद्रभान पुरवा जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया।
+ There are no comments
Add yours