
ख़बर रफ़्तार, नानकमत्ता : भारतीय जनता पार्टी नैनीताल लोकसभा के प्रत्याशी अजय भट्ट का नानकमत्ता आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट अपने काफिले के साथ ग्राम सिद्ध नवदिया रणजीत सिंह बल आवास पर रखे कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे।
भाजपा के वरिष्ठ समाजसेवी उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री राजपाल सिंह के अधक प्रयासों से मजहबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सरदार जरनैल सिंह और उनकी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा के सदस्य ग्रहण कर ली। नैनीताल लोकसभा के प्रत्याशी अजय भट्ट ने उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को लेकर कमर कसने को कहा उन्होंने कहा है कि सभी वर्गों के लोगों का रुझान भाजपा की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार हैट्रिक मरने जा रहे हैं। स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा पूर्व अध्यक्ष प्रेम सिंह टूरना रणजीत सिंह बल कमलजीत सिंह, जगदीप सिंह, सरबजीत सिंह कमलदीप सिंह, गोल्डी, विक्की, बॉबी, जरनैल सिंह, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे
+ There are no comments
Add yours