आखिर उठ गया राज से पर्दा! क्यों IPL ऑक्शन 2008 में धोनी को खरीद नहीं पाई थी आरसीबी? ये था पूरा मामला

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार, नई दिल्ली:  आईपीएल 2024 के लिए 19 दिसंबर को ऑक्शन दुबई में होने जा रहे हैं। इससे पहले सभी के मन में एक सवाल होगा कि अगर धोनी आरसीबी में खेले और विराट कोहली उनकी कप्तानी में खेले, लेकिन आपको बता दें कि ऐसा हो नहीं सकता है।

2008 में आरसीबी ने गंवाया मौका-

दरअसल 2008 में सभी टीमों के पास मौका था कि वह धोनी के लिए बोली लगा सके। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 करोड़ में धोनी को अपनी टीम में शामिल किया था। ऐसे में धोनी ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी के बने थे।

मुंबई और चेन्नई में थी कड़ी टक्कर-

हालांकि मुंबई इंडियंस (एमआई) और आरसीबी भी धोनी को अपनी टीम में शामिल करना चाहते थे। मुंबई और चेन्नई के बीच धोनी के लिए कड़ी टक्कर भी रही, लेकिन आरसीबी धोनी के लिए ज्यादा बोली नहीं लगी सकी थी।2008 की ऑक्शन को याद करते हुए पूर्व आईपीएल ऑक्शनर रिचर्ड मैडली ने एक बार खुलासा किया था।

ज्यादा बोली नहीं लगा सकी आरसीबी-

मैडली ने बताया कि आरसीबी धोनी को खरीदना चाहती थी, लेकिन वह उनके लिए ज्यादा बोली नहीं लगा सकी थे। अगर आरसीबी धोनी के लिए ज्यादा बोली लगाती तो भी उन्हें विवाद का सामना करना पड़ता का सामना करना पड़ता।

ये भी पढ़ें:-इंतजार अब खत्म, सीबीएसई ने जारी किया 10वीं, 12वीं का टाइमटेबल, करें डाउनलोड

इस कारण नहीं खरीद सकी आरसीबी-

नियमों के अनुसार आइकन खिलाड़ी एक टीम द्वारा सबसे अधिक पैसों में खरीदे जाने वाले खिलाड़ी की तुलना में 15 प्रतिशत ज्यादा रकम में खरीदे जाने का हकदार था।  ऐसे में इस नियम के चलते नहीं मुंबई और आरसीबी धोनी को खरीद सकी। सीएसके के पास कोई आइकन खिलाड़ी नहीं था, जिसके कारण उन्होंने धोनी को खरीदा। ऐसे में धोनी आज तक सीएसके के साथ खेल रहे हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours