खबर रफ़्तार, सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में महिला की लाश मिलने की सूचना मिलते ही माैके पर कोन थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र के गिधिया गांव में गुरुवार को घर से कुछ दूरी पर खेत में जहुरन्निशा (70) का खून से लथपथ शव मिला। उसके सिर में धारदार हथियार से हमले के निशान थे। जमीन विवाद में हत्या की आशंका जताई गई है।
एएसपी अनिल कुमार सहित फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। बहू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।
गिथिया के पूर्वी टोला मुमीनाबाद निवासी जहुरन्निशा घर में अपने बहू के साथ रहती थी। बुधवार की रात वह खाना खाने के बाद सोने गई थी। सुबह ग्रामीणों ने घर से 70 मीटर दूर खेत में जहुरन्निशा का खून से लथपथ शव देखा। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शव पर गहरे जख्म थे।

+ There are no comments
Add yours