ख़बर रफ़्तार, जौलीग्रांट (ऋषिकेश): आज से देहरादून एयरपोर्ट से नवी मुंबई के लिए पहली बार सीधी उड़ान शुरू होगी। विमानन कंपनी इंडिगो की ओर से इस फ्लाइट को शुरू किया जाएगा। इंडिगो पहली बार देहरादून-नवी मुंबई के बीच संचालित करेगा उड़ान
देहरादून एयरपोर्ट पर आज 29 मार्च से समर शेड्यूल लागू कर दिया गया है। यह 24 अक्तूबर तक लागू रहेगा। समर शेड्यूल में कुल 34 उड़ानों को मंजूरी मिली है। समर शेड्यूल में कुछ उड़ानों के समय में भी परिर्वतन किया गया है। वहीं कुछ नए शहर भी देहरादून एयरपोर्ट से जुड़े हैं।
नए समर शेड्यूल में भुवनेश्वर वाली उड़ान शामिल नहीं है। जबकि समर शेड्यूल में नवी मुंबई और पिथौरागढ़ के लिए देहरादून से सीधी उड़ान शामिल है। समर शेड्यूल में कुछ उड़ानें 29 मार्च और कुछ उसके बाद अलग-अलग दिन शुरू की जाएंगी। देहरादून एयरपोर्ट से कुल 12 शहरों की लिए सीधी उड़ानें संचालित की जाएंगी, जिसमें दिल्ली, अहमदाबाद, कुल्लू, हैदराबाद, जयपुर, मुंबई, बंगलूरू, लखनऊ, पुणे, नवी मुंबई, कोलकाता और पिथौरागढ़ शामिल हैं।

+ There are no comments
Add yours