खबर रफ़्तार, उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में गणेश प्रतिमा पर पथराव की घटना सामने आई है। यहां लव जिहाद पर बनाई गई झांकी निकाली जा रही थी। जैसे ही मस्जिद के पास पहुंचे, विशेष वर्ग के लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही चार थानों की पुलिस बल पहुंची और भीड़ को खदेड़ा।
दरअसल, महिदपुर में लव जिहाद को लेकर झांकी बनी थी। जिसका विशेष वर्ग के लोग विरोध कर रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही सवारी मोती मस्जिद के पास से गुज़री, उसी दौरान झांकी में मौजूद लोगों पर पथराव कर दिया गया।
इस घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और भीड़ को खदेड़ा। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रशासन हालात पर कड़ी नजर रखे हुए है।

+ There are no comments
Add yours