राज्यस्तरीय कृषि मेला आरंभ, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पहुंचेंगे

ख़बर रफ़्तार, कर्णप्रयाग (चमोली) : राज्यस्तरीय कृषि मेले में पहाड़ी उत्पादों के स्टॉल भी लगे हैं। साथ ही खेती किसानी के उपकरण भी हैं।

चमोली के गौचर में किसान दिवस के अवसर पर राज्यस्तरीय कृषि मेला शुरू हो गया। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी, विधायक अनिल नौटियाल कार्यक्रम में मौजूद हैं। वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मेले में पहुंचेंगे। मेले में पहाड़ी उत्पादों के स्टॉल भी लगे हैं। साथ ही खेती किसानी के उपकरण भी मौजूद हैं।

यहां मैदान में जहां पहाड़ की सीढ़ीनुमा खेती दिखेगी। वहीं बागवानी के भी दर्शन होंगे। एक हिस्से में पहाड़ का पशुपालन बदरी गाय भी दिखेगी तो वहीं ट्राउट  मछली, कीवी उत्पादन सहित कई मॉडल यहां तैयार नजर आएंगे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours