ख़बर रफ़्तार, पीलीभीत: समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतनाम सिंह सत्ता को फर्जी पते पर दो शस्त्र लाइसेंस जारी करा लेने और फिर उन्हें अपने नए पते के आधार पर ट्रांसफर कराने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच की। जांच में पाया गया कि वह प्रसादपुर गांव में कभी नहीं रहे। वहां का पता फर्जी दर्शाया गया। इस पर गजरौला थाने में वरिष्ठ उप निरीक्षक मो. आरिफ ने सतनाम सिंह के विरुद्ध धोखाधड़ी करने की प्राथमिकी लिखाई।
आरोपित ने धोखाधड़ी करके फर्जी पता दर्शाकर शाहजहांपुर जिले से दो शस्त्र लाइसेंस जारी कराए थे। बाद में दोनों शस्त्र लाइसेंसों को अपने नए पते पर स्थानांतरित कराकर अभिलेखों में दर्ज कराए। आरोपित पर विभिन्न थानों में पहले से ही अनेक आपराधिक अभियोग पंजीकृत है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। दीपक चतुर्वेदी सीओ सिटी
ये भी पढ़ेंः- दिल्ली के चिड़ियाघर में चलेगा इंटर्नशिप प्रोग्राम, इन छात्रों को मिलेगा मौका
सतनाम सिंह सत्ता पहले समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रहे हैं। संगठन में निष्क्रियता के चलते बाद में उन्हें हटा दिया गया था। फर्जी पते पर शस्त्र लाइसेंस जारी करने के मामले में प्राथमिकी लिखे जाने की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। जगदेव सिह जग्गा, जिलाध्यक्ष, सपा
+ There are no comments
Add yours