समस्याओ को लेकर सिमरन के विकास के मुद्दे

किच्छा:  नगर पालिका निर्वाचित बोर्ड की बैठक में सभासद सिमरनजीत कौर ने अपने वार्ड की प्रमुख समस्याएं उठाई। इस दौरान उन्होंने रेलवे कालोनी बंगाली कॉलोनी में सार्वजनिक शौचालय, बंगाली कॉलोनी निवासीयो के हक में हाउस टैक्स लगाने, रामलीला मैदान के सामने रेलवे क्रॉसिंग के पास पार्क बनाने, ठंडे पानी का प्याऊ लगाने, इसके अलावा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के सामने गुरु नानक द्वार बनाए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान विधायक तिलक राज बेहड़ ने आश्वासन दिया कि वार्ड में सभा कर लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा।

You May Also Like

More From Author