उत्तराखंड में दिल दहलाने वाली घटना: खंडहर में मिली युवक की लाश, परिजनों में मचा कोहराम

खबर रफ्तार, हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 23 वर्षीय युवक की लाश खंडहर में मिली है। नशे के इंजेक्शन के ओवरडोज से युवक की मौत की आशंका जताई गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना हल्द्वानी में से सामने आई है। जहां पीलीकोठी स्थित खंडहर में एक युवक की लाश मिली है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय शुभ दीवाकर के रूप में हुई है। वह कुसुमखेड़ा हरीपुर नायक भूमिया विहार फेस 2 में किराए के मकान में रहता था। बुधवार शाम को दोस्त के साथ घर से निकला था। लेकिन, घर वापिस नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन की। उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद बृहस्पतिवार की शाम शुभ अचेत अवस्था में खंडहर में पड़ा हुआ मिला। जिसकी सूचना दोस्त की बहन ने फोन पर परिजनों को दी।

आनन-फानन में युवक को डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक दिल्ली में एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। एक सप्ताह पहले ही वह अपने घर हल्द्वानी आया था।

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक शुभ दिवाकर नशे के इंजेक्शन का आदी था। पुलिस ने नशे के इंजेक्शन के ओवरडोज से युवक की मौत की आशंका जताई गई है। मृतक के शरीर में इंजेक्शन के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours