केजरीवाल को चुनाव से पहले झटका, AAP छोड़ भाजपा में शामिल हुए बलबीर सिंह जाखड़

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली:  पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से वर्ष 2019 में आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी रहे बलबीर सिंह जाखड़ अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

उनके प्रयास से लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठा है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने महिलाओं को एक-एक हजार प्रति माह देने की घोषणा की है, लेकिन मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री यह नहीं बता रहे हैं कि दिल्ली में पिछले पांच वर्षों में बुजुर्गों को पेंशन क्यों नहीं मिल रही है?

जाखड़ ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को सबसे आगे रखा जाता है। प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियां बिना किसी भेद भाव के सभी के पास पहुंच रही है। आम आदमी पार्टी के नेताओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की इस सीट पर बेहद दिलचस्प होगा लोकसभा चुनाव, दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी करना पड़ा था हार का सामना

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours