खबर रफ्तार, देहरादून : उत्तराखंड के देहरादून में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां स्थित चुना भट्टा में एक महिला में मृत मिली। सूचना पर पुलिस ने शव बरामद किया। लाश करीब 3-4 दिन पुरानी बताई गई है। पुलिस जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला राजधानी दून के चुना भट्टा में से सामने आया है। यहां एक महिला की लाश पड़ी दिखाई दी। इस घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। साथ ही पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने बताया कि शव तीन से चार दिन पुराना है। महिला की उम्र लगभग 35 से 40 साल के करीब है।

+ There are no comments
Add yours